Morena News: 3 बदमाशों ने किया ATM कैश वेन लूटने का प्रयास, घटना CCTV में कैद

morena

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (Morena) शहर में बदमाशों के हौंसले इतने बुलन्द है, कि एसपी (Morena SP) बंगले के बगल से फायरिंग (Firing) करने के बाद दिनदहाड़े एक्सिस बैंक (Axis Bank) के पास खड़ी एटीएम (ATM) की गाड़ी में रखे कैश को पिस्टल की नोंक पर बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया।शहर में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस (Morena Police) के लिए बहुत बड़ी चुनोती साबित होती जा रही है या ये कहा जाए कि पुलिस का खोफ बदमाशों में दिनों दिन खत्म होता जा रहा है।

यह भी पढ़े…Morena News: पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार, पुलिस के पास पहुंचे कई फोन, ये है पूरा मामला

आज ऐसा ही मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एसपी बंगले के बगल से देखने को मिला है जहां तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर एटीएम की गाड़ी में रखे 9 लाख रुपए कैश को लूटने का प्रयास किया तभी एटीएम गाड़ी के कैश ऑफिसर और सिक्योरिटी गार्ड ने बदमाशों को पकड़ कर रास्ते में पटक लिया, लेकिन बदमाश गार्ड को घायल करने के बाद धक्का-मुक्की कर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एटीएम कैश जमा करने वाली गाड़ी एसपी के बंगले के बगल से खड़ी थी तभी तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और गाड़ी में रखे कैश को लूटने का प्रयास किया लेकिन कैश ऑफिसर दीप सिंह तोमर, लोकेंद्र सिंह तोमर और सिक्योरिटी गार्ड किशन वीर सिंह सिकरवार ने बदमाशों को पकड़ कर बीच रास्ते में पटक लिया।

काफी देर तक बदमाशों और एटीएम कैश ऑफिसरों के बीच झूमाझटकी हुई लेकिन बदमाशों के साथियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी और अपने साथियों को छुड़ा कर भाग गए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पिस्टल के खाली खोखे भी बरामद किए हैं।वहीं घायल सिक्योरिटी गार्ड किशन वीर सिंह सिकरवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके सिर में गंभीर चोटों बतायी गयी है इसके साथ ही ऑफिसर दीप सिंह तोमर के कमर में भी चोट के निशान हैं।

लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले वाले बदमाशों के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है ।जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews