Morena News: UP के 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत, खड़े ट्रक से टकराई कार

morena

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Road Accident) के मुरैना (Morena) में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक मामले में दबिश देने पहुंचे यूपी के पुलिसकर्मियों की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्वालियर के जेएएच अस्पताल (Gwalior JAH Hospital) में भर्ती करवाया वही शवाें काे डेडहाउस भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP में 6 के लाइसेंस निलंबित, 3 पंचायत सचिव सस्पेंड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समेत 3 बर्खास्त

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के अलीगढ़ के इगलास से बाईक चोरी के एक मामले में दबिश देने के लिए कुछ पुलिसकर्मी ग्वालियर गए थे, इसी दौरान उनकी कार बानमाेर और नूराबाद के बीच एक खडे ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक दरोगा, दो सिपाहियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गई।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई।इसके बाद घायलाें की गंभीर हालत काे देखते हुए ग्वालियर के जेएएच अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment 2021: स्कूल शिक्षा विभाग का तोहफा! 12043 शिक्षकों की चयन सूची जारी

साथ ही शवाें काे डेडहाउस पहुंचा दिया गया है।इस हादसे में एसआइ मनीष चाैधरी निवासी गाजियाबाद, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल पवन चाहर निवासी आगरा के साथ एक ड्राइवर की माैत हाे गई है। जबकि सिपाही रामकुमार निवासी आगरा बुरी तरह से घायल हो गया।फिलहाल उनका ग्वालियर के अस्पताल में इलाज चल रहा है,वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणाें काे पता लगाने मे जुटी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews