
Morena News : सरकार के द्वारा सरपंचों को विकास कार्यों के लिए राशि आवंटित की जाती है लेकिन सरपंचों के द्वारा राशि का दुरुपयोग कर उसको हड़प लिया जाता है, जिससे कहीं ना कहीं विकास कार्यों में रुकावट उत्पन्न होती है। एक ऐसा ही मामला मुरैना जिले के ग्राम पंचायत ख़बरोली में देखने को मिला जहां पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह कुशवाहा के द्वारा दो आंगनबाड़ी भवनों की राशि निकालकर हड़प ली गई।
यह है मामला
बता दें कि धर्मेंद्र सिंह कुशवाह के द्वारा आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत ख़बरोली में वर्ष 2008-09 में आंगनवाड़ी भवन के लिए करीब ढाई -ढाई लाख रुपए स्वीकृत की गई थी। पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह कुशवाहा द्वारा आंगनबाड़ी भवनों की राशि को गलत तरीके से निकालकर राशि हड़प ली गई। आंगनवाड़ी भवन खबरोली एवं आंगनवाड़ी भवन विसंगपुर का निर्माण कार्य आधा अधूरा किया गया और उसका निर्माण कार्य पूरा न करते हुए उसकी राशि हड़प ली गयी।
[dgv_vimeo_video id=”783355158″]
रिकवरी लेटर भी किया गया जारी
ग्राम विसंगपुर और खबरोली में आंगनवाड़ी भवन आज भी अधूरे पड़े हुए हैं। उसके अंदर लोग गोबर डालकर कब्जा करे हुए हैं,जबकि जिला पंचायत सीईओ द्वारा पूर्व सरपंच के खिलाफ रिकवरी के लेटर भी जारी किए गए थे लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे यह लगता है कि कहीं न कहीं सरकार के कुछ नुमाइंदे भी पूर्व सरपंचों की मिलीभगत के कारोबार में शामिल है। जिसके कारण राशि हड़पनर वाले सरपंचों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है। अब देखना होगा कि पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई होगी या फिर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”783354678″]
