एम्बुलेंस चालक रैफर के नाम पर मरीजों से कर रहे हैं अवैध वसूली

एम्बुलेंस चालक रैफर के नाम पर मरीजों से कर रहे हैं अवैध वसूली

मुरैना, संजय दीक्षित

जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालकों की अवैध वसूली को लेकर जहां एक और मरीज परेशान है । वही प्रशासन इस अवैध वसूली से बेखबर है। हाल ही में एक मामले ने एंबुलेंस चालकों की अवैध वसूली की पोल खोल कर रख दी है। सूत्रों के मुताबिक एक एंबुलेंस चालक जिला अस्पताल से एक मरीज को लेकर ₹1000 की वसूली कर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराते है। जबकि शासन के द्वारा ₹850 की रसीद काटी जाती है ।

वह रसीद काटने के बाद मरीज को ग्वालियर सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन एंबुलेंस चालक आजकल मरीजों को ठगने का काम कर रहे हैं। ग्वालियर जाने की रसीद कटवा लेते हैं और उन्हें लोकल ही किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवा देते हैं। जिससे उनका कमीशन बन जाता है। इस मामले में एक एंबुलेंस चालक बसंत श्रीवास्तव जिसकी गाड़ी का नंबर mp06 pa0652 से बात की गई तो उसने गैर कानूनी तरीके से बात करते हुए कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं इसलिए मैंने भी रसीद के दाम बढ़ा दिए हैं।

हास्यप्रद बात यह है कि स्वास्थ्य प्रशासन की नाक के नीचे संचालित एंबुलेंस मरीजों की राहत के लिए चलाए जाते हैं, और यह मरीजों की हालात का फायदा उठाते हैं।आखिर क्या वजह है कि अस्पताल प्रशासन नही करता हैं एम्बुलेंस चालकों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही।कई एम्बुलेंस में फर्स्ट एड और ऑक्सीजन की भी सुविधा उपलब्ध नही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews