
Morena News : मुरैना में बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि वे खुलेआम फायरिंग की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। फायरिंग की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में रहने वाली भाजपा नेत्री भावना जालौन के घर के बाहर का बताया गया है।
फायरिंग का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें बाइक पर आए दो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए भाजपा जिला महामंत्री भावना जालौन के पुत्र पर हमला किया हैं, पीड़ित पक्ष ने पड़ोसी पर फायरिंग का आरोप लगाया हैं, पहले भी बदमाशों के द्वारा वाहन तोड़ने के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था ।
बताया गया हैं कि भाजपा नेत्री के पुत्र के घर में आने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया गया हैं। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गयी। भाजपा नेत्री के घर लगे सीसीटीवी में गोलीबारी की घटना कैद हुई हैं ,सिटी कोतवाली क्षेत्र के वीडियो वाली गली की घटना बतायी गयी हैं।
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। परिजनों ने आरोपी के द्वारा चलाये जा रहे सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों को बंद कराने की मांग भी की हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही भी की थी।फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”785382640″]
[dgv_vimeo_video id=”785382688″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

