भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी हैं, कार्यकर्ता ही सर्वेपरि हैं- नरेंद्र सिंह तोमर

भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी हैं, कार्यकर्ता ही सर्वेपरि हैं- नरेंद्र सिंह तोमर

मुरैना, संजय दीक्षित। भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही मगर मुरैना क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य और ना ही सड़क का निर्माण कराया गया। कांग्रेस सरकार के जाते ही विकास का काम शुरू हो गया है। भाजपा के पिछले कार्यकाल में विकास की कोई कसर बाकी नहीं रखी और आने वाले समय में भी बाकी नहीं रहेगी। मंत्री तोमर ने कहा कि सुमावली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव होने जा रहा है। जिसमें आपको अपना अमूल्य मत देकर सरकार के हाथ मजबूत करने है। भाजपा सरकार ने विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

मुरैना में फ्लाईओवर ,नालों का निर्माण और सीवर का निर्माण और अभी हाल ही में भारत सरकार ने प्रत्येक गांव में सड़क और नलजल जैसी योजना शुरू की हैं। चंबल के लिए सबसे बड़ा विकास अटल प्रोग्रेस वे होगा, जिसमें लोगों को रोजगार भी मिलेगा और कोटा ,राजस्थान, श्योपुर, भिंड ,मुरैना के साथ इटावा और लखनऊ से हमारा अंचल को जोड़ा जाएगा । विकास के लिए हम कभी पीछे नहीं रहे ना रहेंगे लेकिन आपको अपना सहयोग भी देना होगा । जिससे हम विकास की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। सुमावली में एदल सिंह कंसाना, मुरैना में रघुराज कंसाना, दिमनी में गिर्राज डंडोतिया और अम्बाह में कमलेश जाटव को विजयी बनाना है।ये जीतेंगे तो भाजपा सरकार मजबूत होगी। इस अवसर पर उन्होंने हाथ खड़ा करा कर लोगों से समर्थन भी मांगा।चुनाव के आगाज के साथ धर्मयुद्ध भी शुरू हो चुका है।इस युद्ध मे सैनिक ही युद्ध लड़ते हैं और सबका एक ही उद्देश्य होता है सिर्फ जीत।भाजपा एक विचार धारा वाली पार्टी हैं यहां कार्यकर्ता ही सर्वपरि हैं और हम सब का एक ही लक्ष्य हैं केवल कमल को जीतना हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews