मुरैना में BJP के सह मीडिया प्रभारी पर हुआ हमला, बदमाशों ने गाड़ी के लॉक को तोड़ने का किया प्रयास

मुरैना में BJP के सह मीडिया प्रभारी पर हुआ हमला, बदमाशों ने गाड़ी के लॉक को तोड़ने का किया प्रयास

Morena News : मुरैना शहर में गुंडागर्दी, रंगबाजी इस कदर बढ़ गई है कि सामान्य आदमी से लेकर की तो बड़ी-बड़ी पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी नहीं बक्श रहे हैं। दरअसल, आज एक बार फिर बदमाशों ने एक और घटना को अंजाम दिया है। वहीं, मीडिया प्रभारी का कहना है कि पुलिस पहले सीसीटीवी कैमरे से इन लोगों की पड़ताल करें तब मैं जाकर नामजद रिपोर्ट कराऊंगा, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

लॉक तोड़ने की कोशिश

मामला कल रात की है जब बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी संजय दंडोतिया दतिया से मुरैना पहुंचे। जिस समय संजय अपने निजी निवास रामनगर मुरैना जाने के लिए अपनी गाड़ी से पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने से निकल रहे थे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने आकर कार में हल्का-सा बाइक को टच कर दिया, जिसमें संजय ने कहा कि जरा ध्यान से चलाओ। बस इस बात को सुनकर बाइक सवार गाड़ी रोक कर गाली-गलौज करने लगे और अपने हाथों से कार खोलने की कोशिश करने लगे। थोड़ी देर में वहां पर 3 से 4 बाइक सवार और आ गए, जिन्होंने संजय की पूरी गाड़ी को घेर लिया। फिर वहां लोग जोर-जोर से गाड़ी के लॉक को तोड़ने की कोशिश करते रहे।

बदमाशों के पास था कट्टा

वहीं, संजय ने बताया कि एक बाइक सवार जिसने अपना नाम भोला पंडित बताया वो कह रहा था कि, मैं नगरा गांव का रहने वाला हूं और मैं तुझे रामनगर तक नहीं छोडूंगा। इतना ही नहीं, संजय दंडोतिया ने बताया कि इन लोगों के पास कट्टे भी थे लेकिन इन बदमाशो ने मात्र डराने की लिए यह कट्टे निकालकर हवा में लहराए। संजय वह जब वहां से बचकर निकले तब इन बदमाशों ने उनका घर तक पीछा किया। उनके घर के बाहर कुछ लोग जमा थे, जिन्हें देखकर बदमाश वहां से फरार हो गए।

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews