
Morena News : मुरैना शहर में आज रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने कई रिश्तों को एकसाथ खत्म कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बता दें कि तीन बच्चों का पिता अपनी साली को लेकर भाग गया। जिससे परेशान होकर ससुर ने बेटी और उसके चार बच्चों के साथ सत्तू में जहर मिलाकर खा लिया। जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
11 जुलाई को लेकर हुआ फरार
मामले को लेकर सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छौंदा गांव में रामविलास बाथम अपनी पत्नी राजाबेटी और तीन बच्चों के साथ रहता है जो कि 11 जुलाई को अपनी साली को ससुराल से भगाकर ले गया। ससुर और परिवार ने सोचा कि वह उसके साथ बड़ी बेटी के घर पर होगी लेकिन तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं लौटी और मोबाइल फोन बंद आने लगा तो पिता कुंदन बाथम ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पता चला कि उनका दामाद ही बेटी को भाग ले गया है।
जांच में जुटी पुलिस
इससे व्यथित होकर ससुर कुंदन ने अपनी बड़ी बेटी और तीनों बच्चों को सतुए में जहर मिलाकर खिला दिया और खुद भी खा लिया। जिसके बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस रामविलास और उसकी साली को तलाश करने में जुट गई है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

