पैसों के लेनदेन को लेकर चली गोलियां,एक युवक घायल

पैसों के लेनदेन को लेकर चली गोलियां,एक युवक घायल

संजय दीक्षित।मुरैना।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघल बस्ती में वाल्मीकि समाज ने जान से मारने की नीयत से संतोष जाटव ,संजय जाटव नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। दरवाजे के बाहर खड़े संजय जाटव के पैर में गोली जा लगी।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।जानकारी के अनुसार बीती रात चाट का ठेला लेकर संजय जाटव और संतोष जाटव वापस घर की तरफ जा रहे थे तभी डब्बू वाल्मीक और उनके साथियों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की बीती रात डब्बू वाल्मीक ने संतोष जाटव की मारपीट कर दी।

मार पीट के बाद संतोष जाटव ने कोतवाली में डब्बू वाल्मीकि के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।बीती रात की घटना को लेकर आक्रोशित वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने सोमवार की सुबह दहशत फैलाने के मकसद से सिंघल बस्ती में संजय जाटव के घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।तो वहीं दरवाज़े पर खड़े संजय जाटव पुत्र घमंडी जाटव उम्र 36 वर्ष नि सिंघल बस्ती के पैर में गोली जा लगी।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायल अवस्था मे संजय जाटव को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews