
Morena Crime News : मध्यप्रदेश का मुरैना जिला आए दिन आपराधिक घटनाओं को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर दो बदमाशों ने कल रात दुकान में घुसकर कपड़ा व्यापारी पिस्टल और कट्टा से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे ग्वालियर अपोलो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बामोर का मामला
दरअसल, मामला मुरैना के बामोर कपड़ा व्यापारी व प्रॉपर्टी व्यापारी कैलाश गोयल का है। जिसका ग्वालियर में भी प्रॉपर्टी का कारोबार चलता है। वहीं, कल रात वह बामोर में स्थित अपने कपड़े की दुकान में बैठे थे, तभी दो युवक दुकान में आए और बोले हमें तोलिया दिखा दो। जब उनका पुत्र उन्हें टॉवल दिखाने गया, तभी उन बदमाशों ने अपने पीछे से पिस्टल और कट्टा निकाल कर कैलाश गोयल पर गोलियां चला दी।
[dgv_vimeo_video id=”813762396″]
मौके पर पहुंचे विधायक
सूचना मिलते ही विधायक राकेश मावई मौके पर पहुंचे और घटना की घोर निंदा करते हुए पुलिस को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, 24 घंटे के अंदर आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। वहीं, टीआई वीरेश कुशवाहा का कहना है कि, दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इस संबंध में उनके कुछ रिश्तेदारों को भी थाने में बैठा दिया है। जल्द ही, दोनों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”813762286″]
अपराधी सरेआम वारदात को दे रहे अंजाम
बता दें कि मुरैना जिले में आपराधिक गतिविधियां हद से ज्यादा बढ़ गई है। जिसके लिए पुलिस सात दिवसीय अभियान भी चला रही है। जिसमें वह लगातार आपराधिक गतिविधियों वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही है लेकिन पुलिस का यह अभियान विफल होता उस समय नजर आता है जब अपराधी सरेआम आकर वारदात को अंजाम देकर चला जाता है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

