Morena में ओलावृष्टि से फसल हुई बर्बाद, फूट-फूटकर रोया किसान

hailstrome

Morena News : प्रदेश के अन्य जिलों की तरह मुरैना में अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। इसके कारण मुरैना जिले के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे। शुक्रवार को दोपहर में धूप निकली शाम होते ही अचानक से ओलावृष्टि हुई। ओले इतनी अधिक संख्या में गिरे की जमीन पर सफ़ेद चादर सी छा गई। लगभग आधे घंटे तक ओलावृष्टि होती रही, जिससे किसानों की फसल को नुकसान हुआ है।

आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले

बता दें कि अन्नदाता पहले ही बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि की मार झेल चुका है, एक बार पुनः यह ओलावृष्टि एवं बेमौसम की बारिश उसके जख्मों पर नमक डालने जैसा काम कर रही है। माता बसैया थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम जिनमें जींगनी, खेरा, अजनौदा, डोंगरपुर, लोधा, सुरजनपुर, रसीलपुर, माता बसैया, जतवारपुरा सहित खड़ियाहार अन्य गांवों में अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। ओले इतनी अधिक मात्रा में थे। कि जमीन पर सफ़ेद चादर सी छा गई हो। इस नजारे को देखकर किसानों की रूह कांप गई। क्योंकि खेत में खड़ी फसल एवं कट चुकी फसल का नुकसान होना किसानों के लिए चिंता का सबब बन गया है।

ग्रामीण किसानों ने बताया कि लगभग आधे घंटे तक ओले गिरे। इनका साइज कंकड़ के समान था। ओलावृष्टि के कारण किसनों की फसल को काफी क्षति पहुंची हैं। वहीं कई खेतों में गेहूं की बाल है पूरी तरह से खेतों में बिछ गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो जिले में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रह सकता है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”928809463″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews