पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने गए युवक के साथ डॉक्टर और साथियों ने की मारपीट, घटना CCTV में कैद

पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने गए युवक के साथ डॉक्टर और साथियों ने की मारपीट, घटना CCTV में कैद

मुरैना/संजय दीक्षित

मुरैना लॉक डाउन में डॉक्टर कोरोना योद्धा की तरह जनता की सेवा कर रहे हैं तो वहीं कुछ डॉक्टर मारपीट भी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रोशन कुटी में स्थित राणा अल्ट्रासाउंड की लैब में देखने को मिला, जहां नंबर लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि डॉक्टर और उनके साथियों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायल अजय सिंह पुत्र धर्म सिंह को कोतवाली ले गयी। यहाँ फरियादी अजय सिंह ने डॉक्टर और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

घायल अजय सिंह ने बताया कि वो सुबह अपनी पत्नी का नंबर लगाने के लिए राणा अल्ट्रासाउंड पर गया था। काफी देर तक नंबर लगाने के लिए बाहर खड़ा रहा। जब नंबर लगाने के लिए अंदर बैठे युवक से नम्बर लगाने के लिए कहा तो उल्टा सीधा बोलने लगा और विवाद करने पर उतारू हो गया। थोड़ी देर बाद विवाद इतना बढ़ गया कि डॉक्टर और उसके साथियों ने मिलकर बाहर बरामदे में मारपीट शुरू कर दी जिससे उसके शरीर में चोट के निशान आये हैं। वही डॉक्टर के साथियों का कहना हैं कि युवक नंबर लगाने के लिए जबरदस्ती कर रहा था। भीड़ अधिक होने के कारण नंबर अधिक नहीं लगाए जा रहे थे इसलिए युवक से मना कर दिया तो युवक गाली गलौज करने लगा और मारपीट पर उतर आया। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी की घटना को देखते हुए डॉक्टर और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर दिया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews