
Morena News : मध्य प्रदेश का मुरैना जिला आएदिन मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर यहां ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो कि लोगों को लालच देकर लूटने का काम करते थे। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम एक्टिव हुई और जांच-पड़ताल करते हुए गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

मास्टरमाइंड की तलाश जारी
दरअसल, जिले में ऐसा गिरोह था जो कि गुजरात के सूरत शहर से सक्रिय हुआ है और लोगों के फर्जी खाते खोलकर उन्हें चुना लगाते हैं। जिन्होंने मुरैना में कई सारे फर्जी अकाउंट खोलें। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एचडीएफसी बैंक के 19 पासबुक बरामद किए हैं। बता दें कि इनका मास्टरमाइंड इसी शहर का रहने वाला महेश है जो कि अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाशी जारी है और जल्द ही उसे पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि यह एक बड़ा गिरोह है जो लोगों को अपनी बातों में फंसाकर इस काम को अंजाम दिया करता था। जिसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल, दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”836518746″]
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

