हरियाणा की टीम ने मुरैना के बामोर में पकड़ा भ्रूण लिंग परीक्षण केंद्र, पुलिस ने मामला किया दर्ज

हरियाणा की टीम ने मुरैना के बामोर में पकड़ा भ्रूण लिंग परीक्षण केंद्र, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, जिले के बानमोर में चल रहे गर्भपात सेंटर का खुलासा हुआ है। हरियाणा की कुछ महिलाओं का गर्भपात बानमोर में किया गया था। इसके बाद हरियाणा के फरीदाबाद की स्वास्थ्य टीम ने मुरैना जिला प्रशासन को सूचना देकर योजनाबद्ध तरीके से हरियाणा की गर्भवती महिला को बानमोर भेजा।

पल- पल की निगरानी

बता दें कि मथुरा के कोसी का रहने वाला नरेंद्र कुमार नाम का दलाल बानमोर में चल रहे गर्भपात सेंटर पर हरियाणा तक की महिलाओं को लाता था। दलाल की निगरानी में हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिला को परीक्षण के लिए भेजा। दलाल के माध्यम से भ्रूण लिंग परीक्षण करवाने भेजी गई हरियाणा की महिला के बैग में जीपीएस सिस्टम रखने के बाद उसके पल- पल की निगरानी की जा रही थी जैसे ही महिला बानमोर के जैतपुर रोड पर स्थित लाखन गुर्जर के मकान में चोरी छुपे चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण व गर्भपात सेंटर पर पहुंची तो हरियाणा की टीम ने मुरैना स्वास्थ्य विभाग व बानमोर थाना टीम के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई की है।

भागने में सफल

बताया गया है कि इस सेंटर को चलाने वाला धीरज प्रजापति नाम का मास्टरमाइंड अपने दो साथियों के साथ सोनोग्राफी मशीन को लेकर मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मौके पर गर्भपात और भ्रूण लिंग परीक्षण में काम आने वाली दवाई, लिक्विड व कुछ उपकरण बरामद किए है। बताया जाता है कि धीरज श्रीवास पहले भी गर्भपात सेंटर चलाते पकड़ा जा चुका है। जेल से जमानत मिलते ही उसने फिर से अपना धंधा शुरू कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”804566867″]

आरोपियों से पूछताछ

पुलिस ने मौके से मथुरा के कोसी कलां निवासी नरेंद्र कुमार व मुरैना के गोपालपुरा निवासी सचिन को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं कि सेंटर कितने दिन से चला रहे थे। इसमें कौन- कौन लोग लिप्त हैं और अब तक कितने गर्भपात करा चुके हैं। इन सभी एंगल पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने चार नामजद व दो अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews