बड़ी लापरवाही: मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गाड़ियों की लाइट जलाकर उतारना पड़ा, सिंधिया भी थे साथ

बड़ी लापरवाही: मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गाड़ियों की लाइट जलाकर उतारना पड़ा, सिंधिया भी थे साथ

मुरैना, संजय दीक्षित| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में सबसे बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। जिसमे गाड़ियों की लाइट में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को नीचे उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan) के साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी मौजूद थे। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के पिताजी स्वर्गीय अमर सिंह शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव में आ रहे थे। इस बारे में कोई भी कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। चूंकि आज डबरा में सभा करने के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब 6:30 बजे ग्राम सुरजनपुर पहुंचा। वहां काफी अंधेरा था क्योंकि हेलीकॉप्टर को ग्वालियर में टेकऑफ होना था। उसके बाद सभी मंत्री गाड़ियों से ग्राम सुरजनपुर में पहुँचने थे लेकिन उससे पहले ही कार्यक्रम बदल गया और उनको ग्राम सुरजनपुर में हेलीकॉप्टर से उतरना पड़ा।

हेलीपैड पर लाइट कम थी कुछ भी दिखाई नही दे रहा था । फॉग को दिखाने के लिए आग भी जलाई गयी ।जिसके बाद हेलीकॉप्टर को नीचे उतारने के लिए करीब 2 दर्जन से अधिक गाड़ियों की लाइट दिखाई गई। हेलीकॉप्टर के पंखे से जैसे ही हवा फैली तो आसपास कूड़े में आग फैल गयी। चुकी प्रशासन के लोगों से पूछा गया तो उनका कहना था कि हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए आग जलाई जाती हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews