Muraina News : BJP के हिंदुत्व एजेंडे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, तपोभूमि पहुंचकर किये दर्शन

Muraina News : BJP के हिंदुत्व एजेंडे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, तपोभूमि पहुंचकर किये दर्शन

मुरैना, संजय दीक्षित। ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) पूरी तरह बीजेपी के हिंदुत्व एजेंडे (BJP’s Hindutva agenda) की राह पर चलते दिख रहे हैं। करह आश्रम पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 फरवरी से 6 मार्च तक सियपिय मिलन मेला आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को पहले दिन राज्य सभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करह आश्रम पहुंचकर दर्शन किये।

इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस तपोभूमि पर मेरे पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया का लगाव रहा है। मैं भी इस स्थल से सदैव जुड़ा रहता हूं। हम लोगों का वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। चंबल अंचल में ऐसा जादू है जो आवाज आती है तो मुझे मुरैना की तरफ खींच कर ले जाती है। मैं अपना सौभाग्य समझता हूं कि तपोभूमि पर मुझे आज दर्शन करने का का सौभाग्य मिला। इस मौके पर अंबाह विधायक कमलेश जाटव जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय, गणमान्य नागरिक बड़़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews