
Morena News : मुरैना शहर में आपराधिक गतिविधियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही। हर रोज एक नए अपराध को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा इन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कोई भी अभियान नहीं चलाया जा रहा। बढ़ते हुए अपराधों के कारण शहर के नागरिकों को अब असुरक्षा का एहसास होने लगा है। आम आदमी घर से बाहर निकलने से पहले दस बार सोचता है। इसी का एक ताजा उदाहरण आज फिर देखने को मिला है, जहां दिनदहाड़े लूट की वारदात होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
[dgv_vimeo_video id=”849866660″]
तुस्सीपुरा की तरफ हुए फरार
दरअसल, 3 नकाबपोश बाइक सवार ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संतोष बंसल निवासी बड़ोखर माता मंदिर के पास रहने वाले व्यापारी रविवार की सुबह रोज की तरह अपनी गल्ले की दुकान खोलने आए थे। तभी पैसों से भरा बैग बगल में रखकर वो दुकान के शटर से ताले खोल रहे थे। इस दौरान तीनों बदमाश बैग उठाकर तुस्सीपुरा की तरफ फरार हो गए।
[dgv_vimeo_video id=”849866480″]
आरोपियों की तलाश जारी
वहीं, व्यापारी ने बताया कि गल्ला खरीदने के लिए बैग में 2 लाख 16 हजार रुपए रखकर लाया था। फिलहाल, लूट की यह घटना बगल के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। व्यापारी की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों की तलाश पुरी हो जाएगी। बता दें कि रामनगर की तरफ ऐसे संदीप युवक कई जगह टीवी कैमरे में घूमते हुए कैद हुए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”849866025″]
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

