मुरैना: हर रोज 750 लोगों को लगेगी वैक्सीन, डोज के बाद आधे घंटे केंद्र पर ही रुकना होगा

मुरैना: हर रोज 750 लोगों को लगेगी वैक्सीन, डोज के बाद आधे घंटे केंद्र पर ही रुकना होगा

मुरैना, संजय दीक्षित| मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरसी बांदिल एवं एडीएम उमेश शुक्ला ने पत्रकारों को बताया की 16 जनवरी से वैक्सीन (Corona Vaccine) का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। सर्वप्रथम हमारे पास कोविड की वैक्सीन की पहली खेफ पहुंची चुकी है। कोरोना वैक्सीन के एक व्यक्ति को दो डोज लगाए जाएंगे। एक बार में जो वैक्सीन उस व्यक्ति को लगायी जाएगी। दूसरी वही वैक्सीन उसी व्यक्ति को पुनः दूसरा डोज के रूप में लगायी जाएगी। इसलिए इसको 50 % बचा कर रखी जाएगी। फिलहाल हमने 7 सेशन साइड रखे हैं। जिसमें कैलारस ,सबलगढ़, जोरा ,पहाड़गढ़ और अंबाह ,पोरसा और मुरैना (Morena) में तकरीबन 100 लोगों को एक सेंटर पर वेक्सीन लगाई जाएगी । यानी प्रतिदिन 700 लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर लगातार चार दिन तक वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा। शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से इसका शुभारंभ होगा। पहले सभी अस्पतालों में कार्य करने वाले स्वीपर और स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। इसके बाद पुलिस विभाग, अन्य सरकारी कर्मचारियों, सामान्य लोग और मीडिया पर्सन को भी वैक्सीन लगवाई जाएगी। इसके उपरांत सभी को वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा और लगवाने वाले व्यक्ति का वेरिफिकेशन आधार कार्ड लेकर पूरा एग्जामिनेशन कर वैक्सीन लगाई जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के बाद तकरीबन आधा घंटा बिठाकर परीक्षण किया जायेगा ।पहला डोज शनिवार को लगने के बाद दूसरा डोज 28 तारीख को लगाया जाएगा। श्री बांदिल के मुताबिक वर्तमान में मुरैना जिले को 9920 वेक्सीन प्राप्त हुई है। पहली बार में 4500 लोगों को वैक्सीन लगाई जायेगी, लेकिन गर्भवती महिलाओं ,
बीमारी से पीड़ित रोगी और 18 वर्ष से कम आयू वर्ग के बच्चों को वेक्सीन नहीं लगेगी।वैक्सीन लगाने में करीब 100 स्वास्थ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews