मुरैना- ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, 70 बकरियां भी मारी गई

मुरैना- ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, 70 बकरियां भी मारी गई

मुरैना, संजय दीक्षित। स्टेशन थाना क्षेत्र के लालौर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं ट्रेन की चपेट में आने से करीब 70 बकरियों की भी मौत हो गई।

शराब का अवैध काम करने वाले युवक की ज़हर खाने से हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल, जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर काशीपुर गांव की कुछ महिलाएं बकरी चराने के लिए घर से खेतों की तरफ जा रही थी, तभी लालौर रेलवे फाटक के पास पटरियां पार करते समय वो तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य महिलाएं और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। ट्रेन की चपेट में आकर करीब 70 बकरियां भी मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा हा कि सभी बकरियां पटरी पार करने के बाद खेतों की तरफ जा रही थी तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और बकरियों की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि पटरियों से बकरियों को हटाने के चक्कर मे कीचड़ अधिक होने के कारण भूरी नाम की महिला का पैर फिसल गया और वो ट्रेन की चपेट में आ गई। वहीं उर्मिला सिंह खटीक (उम्र 55 वर्ष), प्रेमा सिंह (उम्र 58 वर्ष) और 10 साल की जानकी पटरी के पास गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews