
मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। मुरैना के गलेथा ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कांसपुरा पोलिंग बूथ पर उस वक़्त हंगामा हो गया। जब बूथ कैपचरिंग का प्रयास करने आए आरोपियों ने प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया किया। इस दौरान जब मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और हाथ से मोबाईल छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कांसपुरा में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें…. शोहरत : सोशल मीडिया पर बिल गेट्स ने किया साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को फॉलो
पुलिस ने कांसपुरा गांव में पहुंचकर बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया, वही पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है, हंगामे की स्थिति के चलते मतदान को कुछ समय के लिए रोका गया, वही सूचना के बाद कांसपुरा में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है हंगामे के बाद जिला पंचायत सीईओ रोशन कुमार सिंह पुलिस टीम को लेकर कांसपुरा बूथ पर पहुँचे, उसके बाद प्रशासन ने मतदान को दुबारा चालू करवाया। इसके साथ ही देवरी गांव में भी मतदान के दौरान पुलिस ने केंद्र पर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।
[dgv_vimeo_video id=”725969673″]
[dgv_vimeo_video id=”725970641″]
