Morena Crime News : पुरानी रंजिश पर गोली मारकर युवक की हत्या, गांव में तनाव

Morena Crime News : पुरानी रंजिश पर गोली मारकर युवक की हत्या, गांव में तनाव

Morena Crime News : चम्बल अंचल में रंजिश को उसके अंजाम तक पहुँचाने की एक जिद सी रहती है जिसके चलते ना सिर्फ अपराध बढ़ते हैं बल्कि बहुत से लोगों की जानें भी जाती है, ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है जिसमें एक दर्जन से अधिकार लोगों ने एक युवक को घेरकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या के बाद गाँव में तनाव है, जहाँ पुलिस तैनात कर दी गई है।

पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली

बदले की भावना को लेकर एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी, मामला माता बसैया थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव का बताया गया हैं जहाँ दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने युवक को घेर कर उसे गोली मार दी और फरार हो गए।

गांव में तनाव,पुलिस तैनात

परजनों के मुताबिक मृतक संदीप हार में कुंआ पर खेतों की देखभाल करने के लिए गया था तभी एक दर्जन से अधिक लोगों ने घेर कर गोली मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई और उसके शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जहां पुलिस फोर्स को रवाना कर दिया गया है, पीएम हाउस पर भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

पिछले महीने भी हुई थी हत्या

पुलिस ने बताया कि पिछले महीने इन दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें एक युवक की हत्या हो गई थी, कल फिर इन दोनों परिवारों के बीच झगडा हुआ जिसमें संदीप की हत्या हो गई, मृतक के चाचा दलबीर सिंह ने माता बसैया थाने में 14 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। पीएम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”779536197″]

[dgv_vimeo_video id=”779536306″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews