मुरैना: दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, 29 घायल, अस्पताल पहुंचे युवक के कब्जे से कारतूस और कट्टा बरामद

मुरैना

 मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खनेता गांव में हुए विवाद (controversy) में दो पक्षों के गांव के चौराहे पर संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में जमकर लाठियां चली। जिसमें दोनों के पक्ष के लोगों को मिलाकर कुल 29 लोग घायल (injured) हो गए। पुलिस (police) ने इस मामले में दोनों ही पक्षों की फरियाद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें… यहाँ कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई कमी और वैक्सीनेशन में आई तेजी

खनेता गांव में एक ही परिवार के दो लोगों के बीच एक लड़की से शादी करके गांव में लाने को लेकर विवाद हो गया। इस शादी में माहौर समाज के युवक की अहम भूमिका थी। जिस पर झगड़े में युवक की भी पिटाई कर दी गई। जिसके बाद माहौर समाज और बघेल समाज के गुट दोनों आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें करीब दोनों तरफ से 29 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

वहीं झगड़े के बाद बघेल समाज के घायलों से मिलने के लिए एक युवक अस्पताल पहुंचा। जो मौजूद सुरक्षा गार्ड को संदिग्ध लगा। जिस पर सुरक्षा गार्ड ने युवक को अंदर जाने से मना किया इसी बीच वह भागने लगा। तभी उसकी कमर में एक कट्टा लगा हुआ दिखाई दिया। जिस पर गार्ड ने युवक को पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे अस्पताल पुलिस चौकी के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें… शिवराज के नए OSD को कांग्रेस ने बताया मोदी विरोधी, नरोत्तम बोले- CM से करूँगा बात

पकड़ा गया युवक दशरथ पुत्र नारायण बघेल निवासी बस्तौली का बताया गया है। जो घायलों में शामिल किसी का भांजा बताया गया है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंच कर कोतवाली पुलिस उसे थाने ले गयी। युवक के कब्जे से करीब 5 जिंदा राउंड और एक कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि खनेता गाँव मे लड़की के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। हो सकता हैं युवक उनको मारने के लिए आया हो।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews