Morena News : बारातियों की गाड़ी मंदिर के चबूतरे से टकराई, ग्रामीणों ने लगाई लाठी डंडों से पिटाई, 7 आरोपियों पर मामला दर्ज

Morena News : बारातियों की गाड़ी मंदिर के चबूतरे से टकराई, ग्रामीणों ने लगाई लाठी डंडों से पिटाई, 7 आरोपियों पर मामला दर्ज

Morena News : मुरैना जिले के पोरसा में नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढका गांव में बारात में शामिल होने के लिए गए एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ एक हादसा हो गया इस दौरान 7 लोगों ने लाठियों से इनकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह विवाद मंदिर के आगे बने चबूतरे का गाड़ी की टक्कर से क्षतिग्रस्त होना है। वही इस पूरे मामले की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

आपको बता दें कि रामचंद्र का पुरा गांव निवासी विजय सिंह सखबार अपने स्वजन के साथ गाड़ी से ढका गांव में बारात में आए थे। इसी बीच उनकी एक मंदिर के चबूतरे से गाड़ी टकरा गई। जिससे वह चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बात को लेकर सत्यवीर सखबार, धर्मेंद्र सखबार और सुंदर सखबार ने अपने साथियों समेत बारात में शामिल होने आए विजय सहित उसके चाचा रवि और मामा महेश की लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं उनके गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस मामले में विजय सखबार की फरियाद पर पुलिस ने आरोपी सत्यवीर सखबार, धर्मेंद्र सखबार, सुंदर सखबार, अजय सिंह, जयवीर सिंह सहित दो अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews