
मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी (Morena SP Ashutosh Bagri),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया एवं एसडीओपी दीपाली चंदोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में इनामी फरारी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे इसी निर्देशन में क्राइम ब्रांच और अलग-अलग थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिचरा के जंगल से दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़े…जब एक ऊंट ने रोकी शताब्दी एक्स्प्रेस, दो घंटे खड़ी रही चम्बल के बीहड़ में, कई ट्रेन प्रभावित

जानकारी के अनुसार 40 हजार रूपये का इनामी डकैत भाई व बहनोई सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं ।डकैत कल्ली गुर्जर को उसके भाई बंटी गुर्जर व बहनोई गिर्राज गुर्जर को पुलिस ने शनिश्चरा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पकड़ा है। बंटी व गिर्राज गुर्जर पर भी 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बताया गया है कल्ली ऐंती गांव में वारदात की नीयत से आया हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी की तो डकैत पहाड़ी से भागने लगे, इसी दौरान गिर गया और एक पांव टूट गया। इसके बाद उसकी गैंग के दो साथियों को भी घेराबंदी करके दबोच लिया।

पुलिस ने डकैत कल्ली से 315 बोर की बंदूक 11 जिंदा राउण्ड तथा बंटी के पास 315 बोर का देशी कट्टा तथा 4 जिंदा राउण्ड जब्त किए हैं। डकैत कल्ली गुर्जर ने 27 अप्रैल 2022 को पहाडग़ढ़ थाना क्षेत्र के स्याई की टेक गांव में चार साल की बच्ची से सगाई करने के लिए एक परिवार पर हमला किया और दहशत फैलाने के मकसद से गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। एसपी के अनुसार पुलिस ने दो दर्जन संरक्षणदाताओं व सहयोगियों के मोबाइल को सर्वलाइंस में लगाया हुआ था।
[dgv_vimeo_video id=”707249995″]
