Morena News : प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मुक्तिधाम में न बिजली न पानी, टॉर्च और बाइक की लाइटें जलाकर किया गया अंतिम संस्कार

Morena News : प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मुक्तिधाम में न बिजली न पानी, टॉर्च और बाइक की लाइटें जलाकर किया गया अंतिम संस्कार

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आ रही है। जहां मुक्तिधामों की हालत बद से बदतर हो गई है आलम यह है कि बारिश के दिनों में मुक्तिधाम में पॉलिथीन लगाकर अंतिम संस्कार किए जाने और कीचड़ के रास्ते शव यात्रा निकालने की खबरें आती थीं। अब लोग मोबाइल की टॉर्च और बाइक की लाइट की रोशनी में अंतिम संस्कार करने पर मजबूर हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा हैं।

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला बानमोर के फड़ का पुरा क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी का है जहाँ श्मशान घाट में ना तो पानी की व्यवस्था है और ना ही बिजली की। नतीजा यह है कि यहां अंतिम संस्कार करने के लिए पीड़ित परिवार के लोगों को टॉर्च और बाइक की लाइटें जलाकर शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि नगर परिषद द्वारा ना तो यहां पर सफाई कराई जाती है ना ही पक्की सड़क है ना बिजली की कोई व्यवस्था और ना ही पानी की एक बूंद के लिए लोगों को कई दूर से अंतिम संस्कार के लिए जल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस बारे में नगर परिषद सीएमओ का कहना है कि मुक्तिधाम में बनी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा परंतु उन्होंने यह नहीं बताया कि यह निराकरण कब तक किया जाएगा।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”829792913″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews