Morena News : नगर निगम में बैठक के दौरान BJP-BSP पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Morena News : नगर निगम में बैठक के दौरान BJP-BSP पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Morena News : मुरैना नगर निगम वैसे तो काफी विवादों में गिरा हुआ रहता ही है परंतु कभी-कभी यहां पर मुक्का लात देखने को भी मिल ही जाता है ऐसा ही कुछ नज़ारा नगर निगम की बैठक में देखने को मिला है जहाँ बैठक के दौरान दो पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे की कॉलर पकड़कर खींच दिया। दोनों के बीच धक्का-मुक्की और जमकर मारपीट हुई।

यह है पूरा मामला

दरअसल, नगर निगम परिषद में बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। लेकिन पार्षदों की बैठक खत्म होती, इससे ही पहले भाजपा पार्षद दिनेश तोमर और बहुजन समाज पार्टी से पार्षद बंटी यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नेताओं के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। सदन में हुई लड़ाई बाहर आ गई।

इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह है कि पार्षदों के बीच जब विवाद और मारपीट हो रही थी तब पुलिस वहां मौजूद थी और इस घटना को मूकदर्शक बनकर देखती रही। हालांकि विवाद ज्यादा बढ़ते देख वहां मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने दोनों को अलग कर मामले को शांत कराया। वहीं बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने आए लोग भी घायल हुए हैं।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838397370″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews