Morena News : 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा में धड़ल्ले से हो रही है नकल, बोर्ड के सभी प्रयास विफल

Morena News : 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा में धड़ल्ले से हो रही है नकल, बोर्ड के सभी प्रयास विफल

Morena News : मध्य प्रदेश में इन दिनों 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं जारी है। इस बीच प्रदेश के अलग – अलग जिलों से नकल करवाने का मामला सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में मुरैना जिले में सामूहिक नकल का करवाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि परीक्षा कक्ष में तैनात टीचरों ने एक छात्रा द्वारा लिखी उत्तरपुस्तिका को लेकर अन्य छात्रों को दे दी गई। यह पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। वहीं परीक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला मुरैना शहर के मॉडल स्कूल का है, जहां उत्तरपुस्तिका छुड़ाकर दूसरी छात्रा को देते हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है। स्कूल की छात्रा अपनी उत्तर पुस्तिका टेबल पर रखे हुए हैं। वहीं शिक्षक पीछे से आते हैं और छात्रा की उत्तर पुस्तिका छुड़ाकर पीछे बैठी दूसरी छात्रा को देते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका छात्रा के द्वारा विरोध भी किया गया। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”815986613″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews