Morena News : बिजली के तार को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर झगड़ा और गोली चलाने का वीडियो वायरल

Morena News : बिजली के तार को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर झगड़ा और गोली चलाने का वीडियो वायरल

Morena News : मुरैना जिले में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही। यहां आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता ही रहता है और यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि गोलियां तक चल जाती है। बता दें कि यहां की जनता को न प्रशासन का डर है और ना ही पुलिस का। ऐसी ही एक घटना जो कि एक बहुत छोटी है विवाह से शुरू हुई और नौबत यहां तक पहुंच गई की इस विवाद में गोली भी चल गई गोली चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि जोगेन्द्र सिंह पुत्र रामनाथ सिंह सखवार निवासी मेहराकी थाना अम्बाह ने आज अपनी बहन के साथ थाना आकर रिपोर्ट की है शिकायतकर्ता ने बताया कि लाईट के तार के ऊपर मेरे गांव के रामदत्त और संजय मुझे तथा मेरी बहन किरन को मां बहन की बुरी-बुरी जाती सूचक गालियां दी।

पीड़ित ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो दोनों ने पीड़ित की बहन की मारपीट की जिससे बहन किरन के सिर में चोट लगी तथा संजय ने मुझे भी धक्का मारा जिससे मेरे पीठ में चोट लगी तभी संजय अपने घर से एक बन्दूक लेकर आया और हवाई फायर किया जिससे मेरा जीवन संकट में पड़ गया। पीड़ित ने बहन के साथ थाने पहुंच कर आवेदन दिया वहीं अंबाह थाना पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews