
Morena Fake FIR Case : मुरैना जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर पुलिस के खिलाफ विरोध जताया है बता दें कि ड्यूटी डॉक्टर ने बताया के निलेश कुलश्रेष्ठ के खिलाफ सिविल लाइन थाने में ड्यूटी डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके विरोध में आज सोमवार को मुरैना जिले में ड्यूटी डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। जब डॉक्टर अपने मरीज की जान बचाने के लिए जी जान लगा देते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उस डॉक्टर के विरुद्ध झूठी एफआईआर दर्ज करना कहां का न्याय है, मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने पूरे जिले में विरोध जताया है।
विरोध प्रदर्शन रहेगा जारी
पुलिस ने बिना किसी जांच के डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है जो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। जिसमें कहा गया है कि मेडिकल पेशे से जुड़े व्यक्ति के विरुद्ध किसी भी मामले में एफआईआर जांच के बाद जांच की जाए लेकिन मुरैना पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए डॉक्टर के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की है। जब तक एफआईआर से डॉक्टर का नाम नहीं हटाया जाएगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”775752043″]
