Morena News : डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से नवजात की गई जान, परिजनों ने किया हंगामा

Morena News : डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से नवजात की गई जान, परिजनों ने किया हंगामा

Morena News : सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए आने वाली महिलाओं के साथ अस्पताल की नर्सें और डॉक्टर व अन्य स्टाफ किस प्रकार का व्यवहार करते हैं, इसका नजारा जिला अस्पताल में देखने को मिला। शुक्रवार को एक प्रसूता दर्द से तड़पती रही और परिजन उसे देखने के लिए नर्स और डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन वो प्रसूता को देखने नहीं आए। जिससे प्रसूता ने वेटिंग हॉल में ही बच्चे को जन्म दिया और कुछ देर में नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

परिजनों ने लगाए आरोप

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वो प्रसूता का इलाज करने के लिए जिला अस्पताल में डॉक्टर और नर्सों से प्रसूता को देखने की गुहार लगाते रहे, लेकिन नर्स मोबाइल पर चैटिंग करने में व्यस्त रहीं। वहीं वेटिंग हॉल में जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजन ने प्रसव कराने के लिए स्टाफ पर रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया है। उधर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बता दें कि इससे पहले भी जिला अस्पताल में लापरवाही सामने आ चुकी है। लेकिन व्यवस्थाएं सुरधने का नाम नहीं ले रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”843294954″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews