Morena News : खड़ी फसल में लगी आग, 8 बीघा गेहूं जलकर राख

Morena News : खड़ी फसल में लगी आग, 8 बीघा गेहूं जलकर राख

Morena News : बिजली कंपनी की लापरवाही आए दिन बढ़ती चली जा रही है जैसे-जैसे भीषण गर्मी शुरू होती जा रही है वैसे-वैसे विद्युत विभाग अपनी हाईटेंशन लाइनों को का सुधार कार्य करने में नाकाम सा दिखाई दे रहा है जिससे आए दिन हाईटेंशन लाइनों से कोई ना कोई दुर्घटना घटित हो रहा है या तो इसमें किसी की जान जाती है या फिर बड़ा नुकसान होता है ऐसी घटना आज मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के उदवंत के पुरा में देखने को मिला है। जहाँ आठ बीघा खेत का गेहूं जलाकर राख हो गए।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार बता सिहोरी ग्राम पंचायत के उदवंत के पुरा में निवासी नत्था बघेल का गांव में 11 बीघा का एक चक खेत है सोमवार की दोपहर बिजली लाइन का तार टूटने से शॉर्ट सर्किट हो गया और खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग देखकर ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से पानी लेकर मौके पर दौड़े, सूचना पाकर वही फायर बिग्रेड भी कुछ ही देर पश्चात मौके पर आ गई, लेकिन तब तक आग ने आठ बीघा खेत का गेहूं जलाकर राख कर दिया। तमाम प्रयास के बाद मात्र 3 बीघा खेत का गेहूं ही शेष बच पाया।

[dgv_vimeo_video id=”816283370″]

इस अग्निकांड में लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है। अब इस भयानक अग्निकांड की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा कौन करेगा उस किसान की भरपाई बिजली कंपनी या फिर प्रशासन।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”816283571″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews