
Morena News : विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार और कार्यालय का शुभारंभ साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए जा रहे हैं। चुनावी जंग जीतने के लिए भाजपा तेज गति से दौड़ रही है। जिले की सबलगढ़ एवं सुमावली विधानसभा क्षेत्र में घोषित प्रत्याशियों के चुनाव प्रसार कार्यालय का शुभारंभ पार्टी के फायर ब्रांड नेता जयभान सिंह पवैया द्वारा आज किया गया।
कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
बता दें कि कार्यकर्ताओं को जीत के तीन मंत्र हिंदूवादी नेता ने दिए। पहला मंत्र कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाजपा की जीत के लिए कार्य करें। और दूसरा मंत्र निरंतर भाजपा की जीत की चर्चा करना। तीसरा मंत्र पोलिंग सेंटर के 50 वह परिवार जो भाजपा का समर्थन नहीं करते उनका समर्थन हासिल कर मत पेटी तक वोट डलवाना। यह मंत्र भाजपा कार्यकर्ताओं को देते हुए पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं की गली-गली घर-घर तक वोट मांगने के लिए जाएं। जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार बैठी है। केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने आम जनता के हित में बड़े-बड़े कदम उठाए हैं।
चंबलांचल का राम मंदिर निर्माण में रहा बड़ा योगदान
पवैया ने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि देशवासियों को 257 करोड़ वैक्सीन लगाई गई जिससे कोरोना भाग खड़ा हुआ देश में 80 करोड लोगों को खाद्यान्न प्रदान कर मौत के मुंह में से जाने से बचाया। इसी के साथ ही 35 करोड़ परिवारों को छत, 11 करोड़ को नल जल योजना, 10 करोड़ को उज्जवला गैस योजना, 10 करोड़ से अधिक शौचालय योजना से लाभान्वित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से महाभारत की शल्य नीति अपनाने का आग्रह किया। केंद्र व राज्य सरकारों की विकास कार्यों का उल्लेख किया। विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि समूचे विपक्ष को रात के सपने में भी मोदी दिखाई देता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए पवैया ने कहा कि चंबलांचल का श्री राम मंदिर निर्माण में अप्रत्यक्ष रूप से बड़ा योगदान है।
[dgv_vimeo_video id=”860219456″]
[dgv_vimeo_video id=”860219762″]
कार्यालय का फीता काटकर किया शुभारंभ
गौरतलब है कि वर्ष 1992 के राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अंचल के हजारों राम भक्तों ने अपनी भूमिका का निर्वहन अयोध्या तक जाकर किया था उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए यह याद दिलाया कि यदि आपने जीत की बात जारी रखी तो इस चुनाव में 150 से अधिक सीट भाजपा के खाते में आना चाहिए। और कांग्रेस को मात्र 50 से 55 सीटे मिलेगी। कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”860219967″]
[dgv_vimeo_video id=”860220465″]
