Morena News : शादी की खुशियां मातम में बदली, हर्ष फायरिंग के दौरान हुई युवक की मौत

Morena News : शादी की खुशियां मातम में बदली, हर्ष फायरिंग के दौरान हुई युवक की मौत

Morena Harsh Firing News : मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के डंडोली गांव में शादी समारोह में हुए हर्ष फायर में मुनेश बघेल नामक युवक को गोली लग गई। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अंबाह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मुरैना रेफर किया गया। बता दें कि घायल अवस्था मे मुरैना से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस मामले की जाँच में जुटी

पुलिस यह जांच करने में जुटी हुई है कि आखिर गोली चलाते समय आखिर युवक को ही गोली कैसे लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्वालियर चंबल अंचल में हर्ष फायरिंग का चलन काफी पुराना है। प्रशासन और पुलिस की लाख चेतावनी के बाद भी शादियों में हर्ष फायरिंग नहीं थम रही है।

[dgv_vimeo_video id=”797374465″]

प्रशासन के आदेशों की सरेआम उड़ रही है धज्जियां

बता दें कि शादी समारोह में प्रशासन के द्वारा आदेश भी जारी किए जाते हैं उसके बावजूद भी गार्डन संचालक प्रशासन के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं कई बार हर्ष फायरिंग में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं लेकिन उसके बावजूद भी हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है कि आखिर फायरिंग करने वाला व्यक्ति कौन था ?
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”797373406″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews