
Morena News : मुरैना पुलिस लाइन में होली के कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ने होली खेली यहां डीजे पर पुलिस अधीक्षक सहित एडिशनल एसपी व पुलिस आरआई अधिकारी व कर्मचारी नाचते नजर आए यहां रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं बधाई देते नजर आए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी 06 मार्च को होलिका दहन के पूर्व ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात हो गए थे जो 08 मार्च की देर शाम तक होली के त्योहारों पर तैनात रहे थे पुलिस स्टाफ की देखरेख में मुरैना जिले के लोगों ने होली शांतिपूर्ण मनाई उसके बाद 09 मार्च को भाई दूज पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजन के दौरान जिलेभर का पुलिस स्टाफ एकत्रित हुआ पुलिस स्टाफ ने यहां सामूहिक रूप से होली खेली।

बता दें कि होली के बाद में होली के दूसरे दिन भाई दूज का एक दिन ऐसा पड़ता है जब जिले भर का पुलिस स्टाफ एक जगह एकत्रित होकर मेल मुलाकात करता है इसी तरह गुरुवार को पुलिस लाइन में जिले भर के पुलिस अधिकारी एकत्रित हुए यहां अनेक थालियो में गुलाल रंग अलग अगल तरह के गुलाल रखे हुए थे जो उठ जाए वही लगा रहे थे।
[dgv_vimeo_video id=”806413085″]
समस्त पत्रकार एवं पुलिस स्टाफ आदि लोग लोगों ने एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
पुलिस अधीक्षक भी समस्त पुलिस स्टाफ को रंग लगाकर डीजे पर नाचते नजर आए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के साथ एडिशनल एसपी रायसिह नरबरिया व जिला पुलिस आरआई कृष्ण प्रताप सिह तोमर, अंबाह एसडीओपी परिमाल सिह मेहरा मुरैना सीएसपी अतुल सिह, नाचते नजर आए वहीं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन, नूराबाद थाना प्रभारी भूमिका दुबे, बागचीनी थाना प्रभारी देबेन्द्र सिह कुशबाह, दिमनी थाना प्रभारी मंगल सिह पपोला, नगरा थाना प्रभारी नरेश निरंजन, महुआ थाना प्रभारी ऋिषीकेश शर्मा, रामपुर थाना प्रभारी पवन भदौरिया, साइबर क्राइम प्रभारी, सचिन पटेल थाना एसपी स्टैनो रमन राठौर जयकुमार अरोरा अभिषेक एव समस्त पत्रकार एवं समस्त पुलिस स्टाफ आदि लोग लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
[dgv_vimeo_video id=”806413266″]
