Morena News : छैरा गांव में कुए और खेत से मिला अवैध शराब का जखीरा, मौके पर पहुंचे एसपी-कलेक्टर

Morena News : छैरा गांव में कुए और खेत से मिला अवैध शराब का जखीरा, मौके पर पहुंचे एसपी-कलेक्टर

मुरैना, संजय दीक्षित| मुरैना (Morena) में जहरीली शराब से कई मौतों के बाद अवैध शराब (Illegal Liqor) के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है| आबकारी एवं पुलिस द्वारा निरन्तर सघन चेकिंग की जा रही है । इस अभियान में छैरा गांव में अवैध शराब मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है| बुधवार को छैरा में टीम को अवैध शराब का जखीरा मिला हैं।

ग्रामीणों से प्राप्त सूचना ओर जिला आबकारी अधिकारी निधि जैन के निर्देशन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एन.के.पारीक के नेतृत्व में आबकारी बल द्वारा नौदा मोहल्ला मीठा कुआ ग्राम छैरा में टीम को अवैध शराब का जखीरा मिला हैं। गांव के पीछे बने तालाब के पास एक पुराने कुएं में अवैध शराब कट्टो में भरी पड़ी मिली थी। आबकारी टीम द्वारा कुएं में से अवैध शराब को निकलवाया तो उसमें करीब 900 क्वार्टर देशी एवं लाल शराब के भरे हुए रखे थे। जिनमें करीब 541देशी लाल एवं 212 सफेद के क्वार्टर पाए गए।

यहां भी मिली शराब
कुए के पास ही खेत में तलाशी के दौरान इंपीरियल ब्लू एवं मेकड़बल अंग्रेजी शराब हरियाणा के 35 क्वार्टर मिले। इसके साथ ही तलाशी के दौरान दूसरे खेत के एक हिस्से में 42 लाल क्वार्टर भी अवैध देशी शराब के मिलने पर उनकी जब्ती की कार्यवाही की गयी हैं। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है । इसके साथ ही ग्राम बुद्धा का पूरा में भी सूचना के आधार पर देशी मदिरा जप्त कर धारा 34(1) का प्रकरण कायम किया गया है ।

एसपी-कलेक्टर ने ग्रामीणों से की अपील
टीम ने खेत खलियान और तालाब से निकल रही अवैध शराब की जानकारी कलेक्टर बी कार्थिकेयन एवं एसपी सुनील कुमार पांडे को दी । सूचना मिलने पर दोनों अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे । कलेक्टर एवं एसपी ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि अगर अवैध शराब को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी उन्हें मिले तो तत्काल अधिकारियों को दें। उन्होंने ग्रामीणों को पूरी सहायता एवं मदद करने का भी आश्वासन दिया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews