Morena News : शराब बिक्री की शिकायत पर बोले विधायक जी ” अपने ही ठेके कैसे बंद करा दूं?”

Morena News : शराब बिक्री की शिकायत पर बोले विधायक जी ” अपने ही ठेके कैसे बंद करा दूं?”

Morena News : एक तरफ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शराब न बेचने और अहाते बंद करने की बात कह रहे है वहीं उनकी पार्टी के विधायक एक वीडियो में साफतौर पर कहते दिख रहे है कि शराब कैसे बंद होगी, ठेकेदार तो मैं ही हूं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह है मामला

बता दें कि यह मामला मुरैना जिले की जौरा विधानसभा के भाजपा विधायक का है जहाँ महिलाएं शराब बिक्री की शिकायत लेकर विधायक के पास पहुंची थी। विधायक की बात सुनकर सभी महिलाएं दंग रह गई। विधायक बोले कि शराब कैसे बंद होगी, ठेकेदार तो मैं ही हूं। विधायक और महिलाओं के बीच चर्चा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विधायक से महिलाओं ने किए जमकर सवाल जवाब

मिली जानकारी के अनुसार, सांकरा गांव की महिलाएं गांव के शराब ठेकेदार की शिकायत लेकर जौरा के भाजपा विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार के पास पहुंची थी। विधायक ने कहा कि शराब बंद नहीं होगी ठेकेदार तो हम ही हैं। जब महिलाओं से विधायक ने कहा कि ठेकेदार मैं ही हूं, तो महिलाओं ने कहा यह कौन सी बात है। आप ठेकेदार है तो शराब घर बैठकर पिलाएंगे। और घर पर मार भी हम खाएं फिर अपनी पीड़ा लेकर कहां जाएं। महिलाओं की बात सुनकर भाजपा विधायक सूबेदार पहले तो सोच में पड़ गए। विधायक से महिलाओं ने जमकर सवाल जवाब किए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”814364407″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews