Morena News : माता-बहनों के पैर छूकर कुलदीप ने लिया आशीर्वाद, किया नारी शक्ति सम्मान

Morena News : माता-बहनों के पैर छूकर कुलदीप ने लिया आशीर्वाद, किया नारी शक्ति सम्मान

Morena News : मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में 9 जुलाई से नारी शक्ति सम्मान योजना शुरू हो गया है यह अनूठा कार्यक्रम रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह सिकरवार इस विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में हर चोखट पर पहुंचेंगे और परिवार में मौजूद हर मां बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की।

नई सोच, नया आगाज,हर व्यक्ति, हर समाज

इस अभियान के तहत ओम अंबेडकर फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के बैनर तले इस भव्य व ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ सुमावली विधानसभा क्षेत्र की हड़बांसी ग्राम पंचायत से रविवार 9 जुलाई से सुबह 10 बजे होगा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए ओम अंबेडकर फाउंडेशन के संयोजक कुलदीप सिकरवार ने कहा की नारी सर्वप्रथम पूजनीय है। हर वर्ग, हर समाज, महिला, पुरुष के सम्मान की सीख उन्हें अपने परिवार और बुजुर्गों से मिली है। इसी सेवा भावना के तहत यह आयोजन करने का मन में विचार आया और इसी के तहत यह अभियान शुरू कर रहे हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाओ के साथ यह अभियान हर गांव , हर घर में पहुंचने तक जारी रहेगा। 2 माह तक चलने वाले इस अभियान में उनका प्रयास है कि उन्हें हर ग्राम पंचायत की निवासी मां, बहन तक पहुंचने का सौभाग्य मिला है और उनके चरण छूकर कर नारी शक्ति ,मातृशक्ति का स्नेह ,प्रेम और दुलार मिलेगा यही उनका प्रसाद होगा।

[dgv_vimeo_video id=”843675667″]

समाजसेवा के क्षेत्र में रहे हैं सक्रिय

कुलदीप सिंह सिकरवार का परिवार जन सेवा में सक्रिय रहा है उनकी मां वर्तमान में नगर निगम मैं पार्षद है। कुलदीप सिकरवार अपनी विधानसभा क्षेत्र में महिला, बुजुर्ग, युवाओं के लिए आयोजन करते रहे हैं। कोरोना के भीषण संकट काल में उन्होंने अपनी विधानसभा में सैनिटाइजेशन कराया। क्षमता के अनुसार राशन सामग्री भी पहुंचाने का प्रयास किया। मास्क ओर गमछा (साफी) भी भेंट की । युवाओं को टी-शर्ट और लोअर का वितरण कराया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल किट भी वितरित की। जन सम्मान महा अभियान के तहत दिसंबर 2022 से फरवरी तक फिर वह अपने विधानसभा में पहुंचे और करीब 80,000 वृद्धजन व युवाओं को सम्मानजनक रूप से शॉल से सम्मान किया। कुलदीप ने कहा की राजनीति से परे जाकर वे समाजसेवा कर रहे हैं। और निरंतर करते रहेंगे।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”843676015″]

[dgv_vimeo_video id=”843676492″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews