Morena News : जमीन जान पर भारी, दबंगों ने पुजारी परिवार को खेत में पटककर लाठियों से की पिटाई

Marpeet

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दबंगों की दबंगई देखने को मिल रही है। जहाँ एक मंदिर के पुजारी और उसकी पत्नी को जमीन जोतने का विरोध करना भारी महंगा पड़ गया। क्योंकि दबंगों ने पति और पत्नी को खेत में पटककर लाठियों से जमकर पिटाई की है। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने दबंगों की दबंगई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरी घटना जिले के सुमावली थाना क्षेत्र की है, जहां मंदिर की जमीन पर दबंग जबरन खेत को जोत रहे थे, जब मंदिर के पुजारी महेश शर्मा और उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो दबंग राकेश शर्मा और हरिओम शर्मा सहित दो अन्य बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने पुजारी की बेटी को भी नहीं बख्शा और उस पर भी हमला कर दिया।

जब पीड़ित परिवार दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। वहीं, अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews