
मुरैना, नितेंद्र शर्मा। बारिश का मौसम वैसे तो बहुत सुहाना होता है लेकिन जब कुदरत का कहर टूटता है बहुत कुछ नष्ट हो जाता है। एक ऐसी ही घटना मुरैना जिले के एक गांव में घटी। जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से घर में सो रहे पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार सबलगढ़ से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम बत्तोंकर में बीती रात करीब 12:00 बजे एक ग्रामीण के घर पर उस समय आसमानी बिजली गिरी जब पति पत्नी सो रहे थे। अचानक आधी रात को आसमान में तेज बिजली कड़कने की आवाज आई और देखते ही देखते एक घर पर आकाशीय बिजली गिर गई।
ये भी पढ़ें – सरकारी आंकड़ों में दिखाई 3 दिन में कोरोना से 6 मौत, कांग्रेस बोली लिस्ट जारी करें

ये भी पढ़ें – Ujjain : यहां लगेगा ऑक्सीजन टैक्स, मॉर्निंग वॉक करने पर चुकाने होंगे पैसे!

बिजली बीरबल रावत के घर पर गिरी जिससे पत्थर के पटिया से बना घर टूट गया और नीचे सो रहे बीरबल रावत और उनकी पत्नी रामरती रावत पटिया के मलबे के नीचे डाब गए। गांव में चीखपुकार मच गई। लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला लेकिन घटना में बीरबल रावत की मौत हो गई और उसकी पत्नी रामरती गंभीर रूप घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सबलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी सुबह मौक पर पहुंचे और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है।
Jabalpur news: भारी बारिश से बढ़ा बरगी बांध का जलस्तर, प्रशासन ने किया सुरक्षा अलर्ट जारी
https://vimeo.com/582009442
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

