Morena News : थाना प्रभारी के खिलाफ लामबंद वन अमले ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानें पूरा मामला

Morena News : थाना प्रभारी के खिलाफ लामबंद वन अमले ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानें पूरा मामला

Morena Memorandum Submitted Collector : मुरैना में वन आरक्षक के साथ मारपीट के मामले में कार्यवाही ना होने पर टेंटरा थाना प्रभारी के खिलाफ वन विभाग का अमला लामबंद हो गया है। वन विभाग के अधिकारी कलेक्टर अंकित अस्थाना के पास पहुंचे और बोले कि टेंटरा थाना प्रभारी रेत माफिया से मिला हुआ है, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। तत्कालीन टेंटरा थाना प्रभारी के द्वारा पूर्व में भी एसडीओ श्रद्धा पांढरे के साथ इसी प्रकार का अमर्यादित आचरण किया था जिसकी शिकायत भी पूर्व में थाना प्रभारी के खिलाफ की गई थी, चंबल नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन को संरक्षण दे रहे हैं पुलिस की मिलीभगत से वन्यजीवों के संरक्षण को शासन के मनसा अनुरूप व्यवधान उत्पन्न हो रहा हैं।

यह है मामला

बता दें, कि टेंटरा थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया व पुलिस के आरक्षक वन अमले के पास पहुंचे और जिस वन विभाग के आरक्षक ने ट्रेक्टर पकड़ा था उसके साथ मारपीट की तथा वर्दी में ही उसे ले जाकर टेंटरा थाने के लॉकअप में बंद कर दिया था। इस बीच पुलिस ने माफिया को अवैध रेत से भरी उस ट्रेक्टर ट्राली को सौंप दिया था, जिसे वन अमले ने जब्त किया था। बताया गया हैं कि 20 नवंबर 2022 की रात वन अमला प्रभारी चिरौजी लाल (उपवन क्षेत्रपाल) के नेतृत्व में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ गश्ती कर रहे थे। उसी दौरान चंबल के अवैध रेत से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली खड़ी थी। जिसमे अवैध रेत भरा हुआ था। वन अमले ने उस ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ कर जब्त कर लिया था और ट्रैक्टर ट्रॉली को ले जाकर थाने में अग्रिम कार्रवाई के लिए रखवा दिया था।

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

उस दौरान टेंटरा थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और बहस करने लगे थे और वन विभाग के आरक्षक के साथ मारपीट कर दी थी और अवैध चंबल की रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को माफियाओं को सुपुर्द कर दिया था। जिसकी शिकायत कुछ दिन पूर्व आवदेन देकर एसपी को भी दी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। उसके बाद वन विभाग के कर्मचारी ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और टेंटरा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। अगर वनकर्मियों को न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस पूरे मामले में कलेक्टर अंकित अस्थाना के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मजिस्ट्रेट जांच होने तक थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया जाएगा।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”782086496″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews