
मुरैना,संजय दीक्षित। रोते बिलखते 6 दिन से बेटी के लापता (our daughter is missing) हुए परिजनों ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (union minister narendra singh tomar ) की गाड़ी के आगे लेटकर रास्ता को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड़की के परिजनों को धक्का देकर भगा दिया।
बता दें कि पोरसा थाना क्षेत्र में धनोटा गांव में पिछले 6 दिन से बेटी लापता हो गई थी जिसकी शिकायत पोरसा थाने में पीड़ित परिवार ने नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं की गई तो गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में चल रहे स्वास्थ्य मेले में आकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी के सामने आगे लेटने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं के द्वारा वहां से भगा दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”710333467″]
यह भी पढ़े…कोर्ट के फैसले पर भड़के ओवैसी, बोले – ज्ञानवापी मस्जिद थी और क़यामत तक रहेगी
जिसके बाद पीड़ित परिजन रोते बिलखते केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पास पहुंचे तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर चले गए। करीब 6 दिन से लापता हुई लड़की का पुलिस के द्वारा कोई पता नहीं लगाया गया जिससे परिजनों में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”710333663″]
