Morena News : दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस की कार्रवाई, 315 बोर का अवैध कट्टा और कारतूस जब्त, आरोपी गिरफ्तार

morena news

Morena News : लोकसभा चुनाव के कारण लगी आदर्श आचार संहिता के दौरान मुरैना पुलिस की अवैध हथियार और मादक पदार्थ की जब्ती पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था कायम बानी रही। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 315 बोर का अवैध कट्टा और कारतूस जब्त किए है। साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पहला मामला सिहोनिया थाने का है। जहाँ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रात्रि गश्त के दौरान उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गौर थाना प्रभारी सिहोनिया को ग्राम लल्लू बसई की पुलिया के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडा हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकडा गया एवं उसकी तलाशी ली गई। तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दूसरा मामला चिन्नौनी थाने का है। चिन्नौनी थाना प्रभारी उनि. पवन भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि झुण्डपुरा बस स्टेन्ड तिराहे के आस-पास एक व्यक्ति वारादात की नियत से अवैध देशी कट्टा लिये घूम रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना प्रभारी चिन्नौनी मय हमराह फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे। तो वहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे हमराह फोर्स की मदद से से घेरकर पकडा गया एवं उसकी तलाशी ली गई। तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews