Morena News : होली के जश्न में डूबा पुलिस महकमा, कलेक्टर और SP ने गाए गाने जमकर नाचे पुलिसकर्मी

morena news

Morena News : होली पर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में लगी मुरैना पुलिस ने मंगलवार को जमकर होली का आनंद लिया। पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया। लेकिन उससे पहले पुलिस अधीक्षक के बंगले पर भी होली मिलन समारोह रखा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तथा कलेक्टर दोनों ने मिलकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली। इस मौके पर कलेक्टर और SP ने मिलकर होली के गीत गाए और साथ ही नृत्य संगीत में भाग लिया।

कलेक्टर और SP ने गाया गाना

बता दें कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने सहपरिवार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया और खूबसूरत होली के गीत भी गए। इस अवसर पर उनके साथ मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे। और उन्होंने वहां मौजूद एसपी, कलेक्टर ने गाया ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’ तो जवानों ने लगाए ठुमके। होली के जश्न में सभी रंगे हुए थे। इस मौके पर महिला पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। होली के कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी और पुलिस के आरक्षक एक दूसरे के गले मिलकर बधाई व शुभकानाएं दी। वहां पर न कोई अधिकारी था और न कोई आरक्षक।

इस मौके पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने मंच से कई खूबसूरत चुटकुले सुनाए जिन्हें सुनकर पुलिस अधिकारी अपनी हंसी नहीं रोक सके। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने भाषण देने से पहले ही बोल दिया कि आज के दिन किसी को ज्ञान नहीं देना चाहिए। उनके इतना कहते ही सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पूरा माहौल हंसी-खुशी भरा था तथा सभी ने होली के इस जश्न का आनंद लिया।

[dgv_vimeo_video id=”927536332″]

जवानों ने पुलिस लाइन में खेली जमकर होली

दरअसल, होली के दूसरे दिन भाई दूज का एक दिन ऐसा पड़ता है। जब जिले भर का पुलिस स्टाफ एक जगह एकत्रित होकर मेल मुलाकात करता है इसी तरह मंगलवार को पुलिस लाइन में जिले भर के पुलिस अधिकारी एकत्रित हुए यहां अनेक थालियो में गुलाल रंग अलग-अगल तरह के गुलाल रखे हुए थे जो उठ जाए वही लगा रहे थे।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”927535846″]

[dgv_vimeo_video id=”927542686″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews