Morena News : मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा, भारी मात्रा में सामान जब्त

Morena News : मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा, भारी मात्रा में सामान जब्त

Morena Milk Production News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में क्रिसमस डे पर सफेद जहर यानी नकली दूध बनाने वाले माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है बता दें कि मिलावटी दूध का परिवहन करते हुए पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टैंकर पकड़ा है। फिलहाल, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह है पूरा मामला

खाद्य विभाग सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप परिहार को सूचना मिली कि दुल्हेनी का दूध कारोबारी एक वाहन में दूध बनाने का केमिकल रखकर गांव ले जा रहा हैl खाद्य सुरक्षा टीम ने बागचीनी थाने की डायल 100 को कॉल कर पिकअप बोलेरो mp06 जीए 1448 को पीछा कर पकड़ा तो उसमें दूध की सफेद रंग की दो टंकियां, दीपक कंपनी को 2 बैग ड्राइड ग्लूकोस पाउडर व 1 टन रिफाइन ऑल पाया गयाl

केमिकल मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप परिहार वाहन को बागचीनी थाने ले गए और वहां दूध फरवरी पंजाब सिंह यादव 33 पुत्र औतार सिंह यादव निवासी दुल्हेनी से पूछताछ की गई। आरोपी पंजाब सिंह ने बताया कि वह दूध बनाने के लिए सप्रेता दूध में ड्राइड ग्लूकोस पाउडर, रिफाइंड ऑयल व आर एम केमिकल मिलाकर प्रतिदिन 500 लीटर दूध बनाता है और उसे दोपहर में चिल्लर पर सप्लाई कर वापसी में केमिकल खरीद कर ले जाता है आरोपी की स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने पंजाब सिंह यादव के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है इधर खाद्य सुरक्षा टीम ने ड्राइड ग्लूकोस पाउडर, रिफाइंड ऑयल का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए स्टेट लैब भोपाल भेजा गया हैl

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews