
Morena News : मध्यप्रदेश में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन दबंगों द्वारा दलित किसानों के जमीन पर कब्जा करने के मामले आते है। मुरैना जिले में बुधवार को खेत जोतने गए दलितों पर दबंगों ने फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, वहीं पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
यह है पूरी घटना
दरअसल, पूरा मामला जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सहराना गांव का है, जहां दबंगों ने दलितों की जमीन पर कर लिया है। आज जब वे अपने-अपने खेत जोताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान दबंगों ने वहां आकर उसे जोताई करने से मना किया और मारपीट की, इसके बाद दबंगों ने उन पर फायरिंग कर दी। वहीं फायरिंग का वीडियो भी आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दबंगों की दबंगई से परेशान दो दर्जन से अधिक पीड़ितों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर उनके खिलाफ आवेदन देकर शिकायत की है।
[dgv_vimeo_video id=”840544160″]
पीड़ित परिवार ने बताया कि जब मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस में की गई तो उपनिरीक्षक ने कहा कि आप तो नाटक कर रहे हैं, झगड़ा कहीं नहीं हो रहा है। इससे नाराज लोगों ने एसपी दफ्तर में मदद की गुहार लगाई है। अब सवाल खड़ा होता है कि पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करती है या नहीं। या फिर ऐसे की दलितों के जमीनों पर दबंगों द्वारा कब्जे होते रहेंगे।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”840545004″]
[dgv_vimeo_video id=”840545304″]
