Morena News: ठेकेदार के बेटे को घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

Morena News: ठेकेदार के बेटे को घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

मुरैना, संजय दीक्षित। बानमोर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदार के बेटे को घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बता दें कि युवक के घर पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उसके पिता के बारे में जानकारी ली, उसके बाद मारपीट करते हुए कट्टा निकालकर युवक को गोली मार दी जोकि युवक के पैर में जा लगी।

यह भी पढ़ें – वे भारतीय फिल्में जिसने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है

जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से आसपास के लोग इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर बानमोर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि आदर्श कॉलोनी में रहने वाले चंदन शाह फैक्ट्री में लेबर सप्लाई का काम करते हैं। शनिवार को उनकी तबीयत खराब होने पर चंदन शाह अस्पताल चले गए और घर में उनका 18 साल का बेटा मनीष शाह मौजूद था।

यह भी पढ़ें – Alirajpur News: प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालो की जानकारी मांगी, मीडिया के माध्यम से आम लोगो से की अपील, नाम रहेगा गुप्त

जैसे ही मनीष ने दरवाजा खोला तो सामने नकाबपोश तीन बदमाशों ने चंदन शाह के बारे में पूछताछ की उसके बाद गाली गलौज करते हुए मनीष और उसकी बहन से मारपीट कर दी। इसके बाद कट्टा निकालकर गोली चला दी। जो सीधे मनीष को जा लगी। यहाँ अच्छी बात यह रही कि गोली पैर में लगी। जिससे जान को कोई खतरा नहीं है। उसके बाद मोहल्ले के आसपास के लोग एकत्रित हुए और बदमाश अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बाइक को जप्त कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews