
मुरैना,संजय दीक्षित। मुरैना (morena) रेलवे स्टेशन पर युवक को पुराने विवाद को लेकर मारी गोली, गोली लगने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल घायल को उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि मुरैना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम को प्लेटफार्म नंबर एक पर रितिक पुत्र हरेंद्र परमार निवासी सती माता मंदिर के बड़ोखर को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिससे युवक स्टेशन पर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा तभी सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से भाग गए।
बताया गया है कि रितिक परमार का पहले इन युवकों से मुहवाद हुआ था उसके बाद युवकों ने एक राय होकर रितिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद गालीगलौज शुरू हो गई इसी बीच एक युवक ने पिस्टल निकाली और रितिक पर फायर कर दिया। पिस्टल की गोली रितिक की कमर के नींचे जांघ के ऊपरी हिस्से में जा लगी।
[dgv_vimeo_video id=”712142508″]
फायरिंग की आवाज सुनकर आरक्षक सहित स्टेशन पर मौजूद यात्री ऐसे घबराए कि भगदड़ सी मच गई। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से भाग गए लेकिन बदमाशों की एक बाइक स्टेशन के बाहर ही रह गई। घायल रितिक परमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया, कि वह बदमाशों के नाम नहीं जानता है लेकिन सभी आरोपी रामनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है वहीं घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मुरैना जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”712142322″]
