Morena News : चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को दे रहे अंजाम

indore news

Morena News : मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। गुरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने फूलपुरा रोड पर स्थित महावीर पुरा निवासी अनिल कुशवाह के घर से चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

यह है मामला

बानमोर थाना क्षेत्र के फूलपुरा रोड पर स्थित महावीर पुरा निवासी अनिल कुशवाह पुत्र कल्लू कुशवाहा के यहां 23 मार्च 2023 को चोरों ने रात 3:30 बजे के लगभग घटना को अंजाम दिया, अनिल कुशवाह द्वारा बताया जा रहा है कि लगभग ढाई हजार रूपए नगद और सोने के कुछ आभूषण सहित घर के बाकी कीमती सामानों को भी चोर ले गए कुछ दूरी पर एक प्लांट में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से मालूम पड़ा है कि चोर ऑटो में बैठ कर आए थे। जब इसकी जानकारी अनिल कुशवाहा द्वारा बानमोर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”811623851″]

[dgv_vimeo_video id=”811624022″]

बानमोर थाना क्षेत्र में यह अकेली एक चोरी की वारदात नहीं है इससे पहले पूरे महीने में कम से कम चोरों द्वारा तीन से चार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”811624178″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews