
Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की देवगढ़ थाना पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही इसके चालक को गिरफ्तार कर चोरी व खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी देवगढ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बरवासिन गांव के घाट से चंबल नदी के रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा मय हमराह फोर्स के बरवासिन गांव के घाट वाले रास्ते पर चैकिंग लगाकर चम्बल नदी से अवैध रेत परिवहन कर रहे एक स्वराज ट्रेक्टर मय रेत से भरी ट्रॉली को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस व वन विभाग ने साथ मिलकर खनन माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलकर की जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपी से वाहन मालिक व खनन को लेकर पूछताछ कर रही है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”921751533″]
[dgv_vimeo_video id=”921752595″]
