कोर्ट में पेशी पर आए दो युवकों पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग, घायलों का इलाज जारी

ambah court

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ अंबाह कोर्ट में पेशी पर आए दो युवकों पर दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया है। वारदात के बाद कोर्ट में अफरातफरी मच गई वहां मौजूद सभी लोग दहशत में आ गए। इस दौरान दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है घायलों का नाम मनीष गुर्जर और हरेंद्र गुर्जर बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गोलियां चलाने वाला बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक मनीष गुर्जर व हरेंद्र गुर्जर अंबाह कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आरोपित लल्ला तोमर नाम का युवक आया और उन पर फायरिंग कर मौके से तुरंत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

गौरतलब है कि दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना से जहां लोग दहशत में हैं, वहीं पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews